अमेठी: विवाहिता का मिला शव, भाई ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप, केस दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तालाब के किनारे बुधवार को एक महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त के बाद मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले मे मृतका के भाई ने बताया कि बहन का पति 4 लाख रुपए की मांग …

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तालाब के किनारे बुधवार को एक महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त के बाद मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले मे मृतका के भाई ने बताया कि बहन का पति 4 लाख रुपए की मांग कर रहा था और नहीं देने पर बहन को मारता पीटता था। अमेठी में शादी के चार साल बाद दहेज के लिए महिला की हत्या कर दी गई। विगत बुधवार को महिला का शव तालाब के पास पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायका पक्ष की तहरीर पर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे बस्ती मजरे भनौली गांव की है। गांव निवासी सरदार के पुत्र रमेश विश्वकर्मा की शादी 2 जून 2017 को सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के डोमनपुर गाव निवासी वीरेंद्र विश्वकर्मा की पुत्री ममता (22) के साथ हुई थी। मृतका के भाई विपिन कुमार के अनुसार, मंगलवार को बहन ममता का पति घर आया था और उसने आकर बताया कि वो गहना आदि लेकर घर से भाग गई है। जब हम लोगों ने फोनकर वहां गांव वालों से पता लगाया तो ग्रामीणों ने बताया कि उसका कोई पता नहीं चल रहा है।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना 
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने परिजनों को फोनकर बताया कि गांव के बाहर तालाब के पास उसका शव मिला है। सूचना मिलने के बाद परिजन पहुंचे तो शव तालाब के किनारे पड़ा था। पति समेत सुसराल वालों के विरुद्ध तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के भाई ने बताया कि बहन का पति 4 लाख रुपए की मांग कर रहा था और नहीं देने पर बहन को मौत के घाट उतार दिया ।

संबंधित समाचार