बरेली: सऊदी अरब से फोन कर पत्नी को दिया तीन तलाक
बरेली, अमृत विचार। सऊदी अरब से एक व्यक्ति ने फोन पर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और वहां दूसरी शादी कर ली। अब महिला का पति उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एडीजी से की। एडीजी ने सीबीगंज पुलिस को जांच कर कार्रवाई का …
बरेली, अमृत विचार। सऊदी अरब से एक व्यक्ति ने फोन पर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और वहां दूसरी शादी कर ली। अब महिला का पति उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एडीजी से की। एडीजी ने सीबीगंज पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एडीजी अविनाश चंद्र को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह 10 साल पहले गांव के अब्दुल तस्लीम से हुआ था। चार वर्ष पूर्व उसका पति नौकरी करने सऊदी अरब चला गया और तब से वहीं रह रहा है। इसी दौरान फोन पर कुछ दिन पहले उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक कहकर रिश्ता तोड़ दिया।
वहां सुजाना नाम की सऊदी अरब की महिला से निकाह कर लिया है। अब्दुल अब पीड़िता की निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा है। एडीजी ने सीबीगंज इंस्पेक्टर कृष्ण वीर सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
