बरेली: गोल्ड मेडल मिलने पर झूम उठे खिलाड़ी, मनाया जश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को देश का प्रतिनिधित्व करते हुए नीरज चौपड़ा ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त कर गोल्ड मेडल के सूखे को खत्म को कर दिया। भारत को गोल्ड मेडल मिलने के बाद देशभर में खुशियां मनाई जा रही हैं। बरेली में भी लोगों में जश्न का माहौल है। …

बरेली, अमृत विचार। टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को देश का प्रतिनिधित्व करते हुए नीरज चौपड़ा ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त कर गोल्ड मेडल के सूखे को खत्म को कर दिया। भारत को गोल्ड मेडल मिलने के बाद देशभर में खुशियां मनाई जा रही हैं। बरेली में भी लोगों में जश्न का माहौल है। बरेली के रिठौरा में एथलीट एसोशिएशन के सचिव साहिबे आलम ने एथलीटों के साथ खुशियां मनाते हुए विक्ट्री साइन दिखाते हुए बधाई दी। इस मौके पर अलीम, निजामुदीन, शानू , हैदर अली, काजल चक्रवर्ती, अनीस मंसूरी,जाबिद, अंकित, तौकीर, तबरेज आलम, अमन चक्रवर्ती, यामीन आदि ने बधाई दी।

युवा क्लब ने दी बधाई
ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर युवा बरेली सेवा क्लब ने बधाई दी। क्लब के सदस्यों ने हाथ में तिरंगा लेकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। क्लब के अध्य्क्ष गुलफाम अन्सारी ने कहा कि आज हमारे लिए देश के बेटे द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। हमारे देश का लोहा आज दुनिया मान रही है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया कहना चाहिए। उनके नेतृत्व में देश के खिलाड़ी मेडल ला रहे हैं। इस मौके पर परवेज खान, आदिल खान,बबलू जाफरी, लोकेश शर्मा, तफ्सीर अहमद, दानिश रजा, अकील अहमद, अनिल कुमार,आदि लोग मौजूद रहे।

जनसेवा टीम कहा- नीरज ने रचा इतिहास
जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक मिलना गौरव की बात है। हमारे देश के खिलाड़ियों ने दुनियाभर में भारत सिर ‌ऊंचा किया है। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। हम सबके लिए आज बहुत अच्छा दिन है। खेल के माध्यम से हमारे देश के खिलाड़ी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर जनसेवा टीम के सदस्य शाने अली, कमाल मियां, सुजात, शान अहमद, मोहसिन इरशाद, सलीम, पप्पू, दिलशाद साबरी, अहमद उल्लाह वारसी, हनीफ, रिजवान, नसीम, गुड्डू, तनवीर आदि ने ने सिविल लाइन में जश्न मनाया।

देश को एथलीट में पहला स्वर्ण पदक दिलाने के लिए नीरज चौपड़ा को बधाई देता हूं। उन्होंने भारत के लिए गोल्ड का सूखा खत्म किया, जिससे हम सभी देशवासियों को सिर फक्र से ऊंचा हो गया है। 16वें दिन देश के लिए गोल्ड मिला है। इससे एथलीटों को प्रेरणा मिलेगी और अगले ओलंपिक में देश में ज्यादा पदक आएंगे। -साहिबे आलम, एथलीट कोच

देश के लिए पहली बार एथलीट में मेडल मिला है, वह भी गोल्ड मेडल मिला है। इससे मुझे बहुत खुशी हुई है। मेरा यही प्रयास रहेगा कि अगले ओलंपिक में देश का प्रतिनिधत्व करूं औैर देश के मेडल जीतकर दूं। -काजल चक्रवर्ती, एथलीट

एथलीट में पहला मेडल स्वर्ण के रूप में जीतने के लिए नीरज चौपड़ा को बधाई देती हूं। देश में पहला एथलीट मेडल आने के बाद अन्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और अगले ओलंपिक में एथलीट में ज्यादा पदक जीते जाएंगे। -वैशाली पुंडीर, एथलीट

जैवलिन थ्रो में नीरज चौपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया है। बड़े गर्व की बात है कि एथलीट में पहला पदक गोल्ड मेडल के रूप में मिला है। आने वाले समय में अन्य एथलीटों का इससे मनोबल बढ़ेगा और देश के लिए ज्यादा पदक जीते जाएंगे।-जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी

हमारी आन, बान और शान भारत का राष्ट्रगान है। देश के लिए बहुत गौरवान्वित करने वाला क्षण था। मुझे बहुत हसरत थी कि टोक्यो ओलंपिक में अपने राष्ट्रगान की धुन सुनने की। आज वह हसरत भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने सोने का तमगा दिलाकर पूरी कर दी। शाबाश नीरज, हम सब भारतीयों को आप पर गर्व है। -नईम अहमद, खेल शिक्षक जीआईसी

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा को जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

संबंधित समाचार