संभल : मुठभेड़ में एक सिपाही और बदमाश को लगी गोली, घायल
संभल,अमृत विचार। असमोली के गांव मंसूरपुर में गोकसी की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाशों की फायरिंग से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मौके …
संभल,अमृत विचार। असमोली के गांव मंसूरपुर में गोकसी की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाशों की फायरिंग से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मौके से पुलिस ने दो प्रतिबंधित पशु और उपकरण समेत एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
शनिवार की दोपहर को असमोली पुलिस को सूचना मिली कि मंसूरपुर गांव में कुछ लोग दिलशाद पुत्र भूरा निवासी मंसूरपुर के गन्ना के खेत में प्रतिबंधित पशुओं का वध करने की तैयारी कर रहे हैं। असमोली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मंसूरपुर पहुंचे और ईंख के खेत को घेर लिया।
दूसरी तरफ से मौके पर पहुंची एसओजी ने बदमाशों का घेराव किया। बदमाश खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जिससे एक सिपाही संजय पवार घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भाग रहे एक बदमाश की टांग में गोली लग गई, जिससे मंसूरपुर माफी निवासी सुहैल पुत्र शमीम घायल हो गया।
वहीं दूसरा बदमाश जीशान पुत्र उसमान निवासी भाग निकला और पुलिस ने घायल बदमाश सुहैल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बदमाशों की तरफ चलाई गई गोली सिपाही संजय पवार के हाथ में लगी। घायल सिपाही को भी जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
गया है। पुलिस ने घायल बदमाश के पा से गोवध करने के उपकरण, एक चोरी की बाइक और दो प्रतिबंधित पशु भी बरामद किये हैं। मौके पर पहुंचे एएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि दोनों अपराधियों पर मूंढापांडे, असमोली पाकबड़ा थाने में गोकशी और अवैध असलहा रखने के आरोप में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
