कन्नौज: गंगा स्नान के लिए आए बुआ-भतीजे डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज की चौकी नौरंगपुर के गांव सराय निवासी अमरनाथ दुबे की पुत्री 28 वर्षीय रूपम सावन महीने में अपने मायके आयी हुयी थी। रविवार को अमावस्या पर अपने 10 वर्षीय भतीजे आशू पुत्र संतोष दुबे के साथ प्रातः गंगा स्न्नान के लिए गयी थी। इस बीच आशू गंगा में डूबने लगा जिसे …

कन्नौज। कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज की चौकी नौरंगपुर के गांव सराय निवासी अमरनाथ दुबे की पुत्री 28 वर्षीय रूपम सावन महीने में अपने मायके आयी हुयी थी। रविवार को अमावस्या पर अपने 10 वर्षीय भतीजे आशू पुत्र संतोष दुबे के साथ प्रातः गंगा स्न्नान के लिए गयी थी। इस बीच आशू गंगा में डूबने लगा जिसे डूबता देख रूपम ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों गंगा की तेज धार में बह गए।

सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही नौरंगपुर चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने स्थानीय गोताखोरों द्वारा दोनों की तलाश शुरू करवादी है। रूपम की शादी वर्ष फरवरी 2019 में हरदोई जनपद के गांव सकरौली निवासी विनीत के साथ हुयी थी। खबर लिखे जाने तक दोनों का पता नहीं चल सका है। गोताखोरों द्वारा लगातार खोजने का प्रयास जारी है।

संबंधित समाचार