हरदोई: दबंगो ने महिला कोटेदार के बेटे पर तानी बंदूक, मुकदमा दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के पाली थाना क्षेत्र के कोटेदार के बेटे द्वारा रंगदारी देने से इंकार करने पर दबंगो ने उसके सीने पर बंदूक तान दी, साथ ही गालीगलौज कर कोटा न चला पाने की धमकी भी दी। आरोप हैं कि आरोपी दबंगो ने राशन वितरण मशीन को भी तोड़ दिया। पीड़ित ने पाली थाना पुलिस …

हरदोई। जिले के पाली थाना क्षेत्र के कोटेदार के बेटे द्वारा रंगदारी देने से इंकार करने पर दबंगो ने उसके सीने पर बंदूक तान दी, साथ ही गालीगलौज कर कोटा न चला पाने की धमकी भी दी। आरोप हैं कि आरोपी दबंगो ने राशन वितरण मशीन को भी तोड़ दिया। पीड़ित ने पाली थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

पाली थानाक्षेत्र के अंतर्गत नादखेड़ा गांव में महिला कोटेदार लज्जावती के पुत्र अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार की दोपहर अपनी सरकारी राशन की दुकान पर राशन का वितरण कर रहा था। इसी बीच पड़ोसी गांव बसेलिया के परवीण सिंह व राजेश सिंह पुत्रगण नरसिंह एवं नन्हे भैया पुत्र कुंजबिहारी और सतेंद्र पाल पुत्र सेवाराम वहां आए और उससे 20 हजार रुपये रंगदारी मांगी। परवीण के पास लाइसेंसी राइफल तो राजेश के हाथ मे दोनाली बंदूक थी।

कोटेदार पुत्र ने रुपए देने से इंकार कर दिया तो दबंगों ने कोटेदार पुत्र पर लाइसेंसी बंदूक तान दी, और गालीगलौज करते हुए सरकारी राशन वितरण ई-पास मशीन को तोड़ दिया। तहरीर में कोटेदार के पुत्र ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उसे राशन वितरण न करने देने की धमकी दी। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दबंग लोग लाइसेंसी हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पीड़ित कोटेदार पुत्र ने पाली थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

संबंधित समाचार