ओणम से पहले आएगी केरल के लोगों के चेहरों पर मुस्कान, मुख्यमंत्री ने किया ये ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह से प्रभावित 48 लाख से ज्यादा गरीबों को राहत देने और ओणम पर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्हें अगस्त में पेंशन के रूप में 1,481.87 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। विजयन ने फेसबुक पर कहा कि ओणम …

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह से प्रभावित 48 लाख से ज्यादा गरीबों को राहत देने और ओणम पर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्हें अगस्त में पेंशन के रूप में 1,481.87 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। विजयन ने फेसबुक पर कहा कि ओणम का त्योहार नजदीक है और यह जरूरी है कि गरीब लोगों के हाथ में पैसा हो, इसलिए जुलाई और अगस्त की समाज कल्याण पेंशन को एक साथ जारी किया जा रहा है।

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा कि 1,481.87 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि पेंशन का वितरण 10 अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद है और सभी 48,52,098 लाभार्थियों को इस महीने 3,200 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में या सहकारी बैंकों के माध्यम से मिलेंगे।

संबंधित समाचार