बरेली: उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई
बरेली, अमृत विचार। टोक्यो में आयोजित ओलंपिक गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा को जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने उन्हें बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष कुंवर फतेह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जूम मीटिंग का संचालन प्रदेश सचिव पीके श्रीवास्तव ने किया। जूम मीटिंग में चीफ कोच …
बरेली, अमृत विचार। टोक्यो में आयोजित ओलंपिक गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा को जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने उन्हें बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष कुंवर फतेह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जूम मीटिंग का संचालन प्रदेश सचिव पीके श्रीवास्तव ने किया।
जूम मीटिंग में चीफ कोच इंडियन एथलेटिक टीम डा. राधाकृष्ण, सचिव एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया डा. रविंद्र चौधरी, डा. ललित भनोट चेयरमैन एथलेटिक प्लानिंग कमेटी डा. ललित भनोट ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अभ्यास कराकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए सभी संघों एवं कोचों से आह्वान किया। मीटिंग में जिला एथलेटिक संघ के सचिव साहिबे आलम भी उपस्थित रहे।
