लखीमपुर-खीरी: घाघरा नदी में नहाने गया किशोर डूबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। घाघरा नदी में अमावस्या पर सुबह स्नान करने गए दो सगे भाई गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एक को सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि आठ वर्षीय किशोर की पानी मे डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मृतक किशोर के परिजनों में हाहाकार मच …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। घाघरा नदी में अमावस्या पर सुबह स्नान करने गए दो सगे भाई गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एक को सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि आठ वर्षीय किशोर की पानी मे डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मृतक किशोर के परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करके मृतक का अंतिम संस्कार करवा दिया।

रविवार को सावन माह की अमावस्या पर बिरसिंगपुर निवासी रामकिसुन का आठ वर्षीय पुत्र नंदराम व उसका बड़ा भाई बालकराम के साथ पड़ोसी गांव साहेबदीन पुरवा मजरा बेलागढ़ी के पास स्थित घाघरा नदी के तट पर नहाने गए थे। वहां पहले से सैकड़ों लोग स्नान कर रहे थे। नहाते-नहाते अचानक पैर फिसलने से नंदराम व बालकराम दोनों भाई गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे।

अन्य ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद लेकर दोनों की खोजबीन की। बालकराम को उन्होंने निकाल लिया और तत्काल नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई। वहीं नंदराम को जब तक गोताखोरों ने खोजकर बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

नंदराम की मौत के बाद पूरे घाट पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग दहशत में वहां से चले गए। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुचीं ईसानगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही तो परिजनों ने मना कर दिया। ग्राम प्रधान रमेश वर्मा ने बताया कि परिजनों की इच्छा को देखते हुए पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जिसका दोपहर बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में अन्तिम संस्कार कर दिया।

संबंधित समाचार