लखीमपुर-खीरी: हॉटमिक्स से बनेगी खीरी रोड, डीएम ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। जिले के नोडल अधिकारी को शहर में आल इज वेल दिखाने की होड़ में नगर पालिका परिषद भी पीछे नहीं रही। पालिका ने आनन-फानन शहर की सड़कों को गड्‌ढा मुक्त करने के लिए गढ्ढों में मिट्टी डाल दी। अमृत विचार में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने …

लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। जिले के नोडल अधिकारी को शहर में आल इज वेल दिखाने की होड़ में नगर पालिका परिषद भी पीछे नहीं रही। पालिका ने आनन-फानन शहर की सड़कों को गड्‌ढा मुक्त करने के लिए गढ्ढों में मिट्टी डाल दी। अमृत विचार में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कड़ी फटकार लगाते हुए शनिवार देर रात सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जल्द ही सड़कों का टेंडर करा निर्माण कराने के निर्देश दिए। खासकर सबसे ज्यादा खस्ताहाल खीरी रोड को लेकर डीएम ने खासी नाराजगी जताई।

राजापुर सड़क पर डिवाइडर बनने से सड़क की चौडाई काफी कम हो गई जिसकी वजह से इस मार्ग पर हमेशा जाम लगा रहता है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस जाम के झाम में फंस कर कई गंभीर मरीज समय पर अस्पताल नही पहुंच सके। इसके लिए कई बार कई संस्थाओं ने इस सड़क को गड्‌ढा मुक्त करने और जाम से निजात दिलाने की मांग कर चुके है लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

सौजन्या चौराहे से डानबास्को कालेज तक डिवाइडर निर्माण के बाद सड़क के किनारे लगे बिजली के खम्भों को नही हटाया गया। जो यहां जाम के मुख्य कारण बने हुए हैं। डिवाइडर बनने के पहले नगर पालिका द्वारा यह बात कहीं गई थी कि सड़क के दोनों तरफ लगे बिजली के खम्भों को हटा कर डिवाइडर पर लगाए जाएगें। लेकिन वह काम भी आज तक नही हुआ। बताते चले कि इस सड़क पर लगे बिजली के पोल कई जर्जर हो चुके है। किसी भी समय किसी बड़े हादसे का सबक बन सकते है।

संबंधित समाचार