Covid-19: इस साल भी रद हुआ ‘द न्यू ऑर्लीन्स जैज़ हेरिटेज फेस्टीवल’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यू ऑर्लीन्स/अमेरिका। अमेरिका के लुइसियाना में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस साल भी ‘द न्यू ऑर्लीन्स जैज़ हेरिटेज फेस्टीवल’ का आयोजन नहीं होगा। आयोजकों ने बताया कि उत्सव का आयोजन आमतौर पर वसंत ऋतु में किया जाता है, लेकिन इस साल इसके आयोजन के लिए आठ अक्टूबर से 10 अक्टूबर और 15 अक्टूबर …

न्यू ऑर्लीन्स/अमेरिका। अमेरिका के लुइसियाना में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस साल भी ‘द न्यू ऑर्लीन्स जैज़ हेरिटेज फेस्टीवल’ का आयोजन नहीं होगा। आयोजकों ने बताया कि उत्सव का आयोजन आमतौर पर वसंत ऋतु में किया जाता है, लेकिन इस साल इसके आयोजन के लिए आठ अक्टूबर से 10 अक्टूबर और 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी।

पिछले साल भी कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। आयोजकों ने क्षेत्र में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति और साथ ही जन स्वास्थ्य आपात स्थिति का हवाला देते हुए घोषणा की कि उत्सव का आयोजन योजना के मुताबिक नहीं होगा।

आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ” हम अब अगली वसंत ऋतु का इंतजार कर रहे हैं, जब हम उतसव के पारंपरिक समय के अनुसार इसका आयोजन कर पाएंगे।” आयोजकों ने बताया कि अगले साल उत्सव का आयोजन 29 अप्रैल से आठ मई के बीच होगा।

विज्ञप्ति के अनुसार, इस साल के कार्यक्रम के लिए टिकट लेने वालों को इस सप्ताह एक ‘ई-मेल’ भेजा जाएगा, जिसमें टिकट के पैसे वापस लेने की प्रक्रिया समेत सभी विस्तृत जानकारी होगी। ‘जैज़ फेस्ट’, न्यू ऑर्लीन्स और लुइसियाना के जातीय संगीत एवं संस्कृति के जश्न के तौर पर अयोजित किया जाता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म