प्रतापगढ़: डबल मर्डर से इलाके में पसरा सन्नाटा, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रतापगढ़ के पट्टी थानाक्षेत्र में धान के एक खेत में दो दलित युवकों के शव पाए गए। ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवकों …

लखनऊ। प्रतापगढ़ के पट्टी थानाक्षेत्र में धान के एक खेत में दो दलित युवकों के शव पाए गए। ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवकों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। दोनों के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या किए जाने से पहले दोनों ने हमलावरों से काफी संघर्ष किया होगा।

मामला थानाक्षेत्र के सपहाछात गांव का है। गांव में ही रवीन्द्र गौतम (22)  और भोले गौतम (26) परिजनों के साथ रहते थे। ग्रामीणों की मानें दोनों आपस में चचेरे भाई थे और रविवार को खेत की ओर शौच करने गए थे। सुबह ही दोनों के शव धान के एक खेत में देखे गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस और मृतकों के परिजनों को दी। पुलिस कप्तान सतपात अंतिल ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस टीमें प्रेम-प्रसंग, गांव में पूर्व में हुए विवाद और रंजिश को लेकर भी अपनी जांच कर रही हैं। परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में दोनों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल से कुछ साक्ष्य मिले हैं। ग्रामीणों द्वारा भी पुलिस को कई जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिस सभी बिन्दुओं की बरीकी से जांच कर रही है। जल्दी ही दोषियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। हालांकि दोनों युवकों की मौत किस हथियार या तरीके से की गई। इसकी स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी।

संबंधित समाचार