लखनऊ: अनुपम श्याम के निधन पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने जताया खेद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा (मोना) ने स्टेशन रोड, सहोदरपुर प्रतापगढ़ के निवासी तथा छोटे पर्दे टी.वी. सीरियल के मशहूर एवं लोकप्रिय कलाकार अनुपम श्याम ओझा के निधन पर शोक संवेदना एवं दु:ख व्यक्त किया है। नेता द्वय ने कहा है कि स्व. अनुपम …

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा (मोना) ने स्टेशन रोड, सहोदरपुर प्रतापगढ़ के निवासी तथा छोटे पर्दे टी.वी. सीरियल के मशहूर एवं लोकप्रिय कलाकार अनुपम श्याम ओझा के निधन पर शोक संवेदना एवं दु:ख व्यक्त किया है। नेता द्वय ने कहा है कि स्व. अनुपम श्याम ओझा मात्र एक ख्याति प्राप्त कलाकार ही नहीं थे बल्कि निजी जीवन में भी वे बहुत ही मिलनसार, मृदुभाषी एवं सभी के साथ अच्छा व्यवहार करने वाले सरल व्यक्तित्व के धनी थे।

लोकप्रिय टी.वी. सीरियल ‘‘प्रतिज्ञा’’ में ठाकुर सज्जन सिंह की भूमिका निभाकर स्व. ओझा जी ने सभी के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोंड़ी, और वे ठाकुर सज्जन सिंह के नाम से ही विख्यात हो गये। स्व. अनुपम श्याम ओझा जी ने अपने अभिनय द्वारा संपूर्ण उत्तर प्रदेश का, विशेषरूप से जनपद प्रतापगढ़ का नाम रोशन किया। उनके चले जाने से हमने एक लोकप्रिय एवं अनुपम कलाकार खो दिया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि स्व. अनुपम श्याम ओझा की आत्मा को चिर शांति प्रदान करें, तथा उनके परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

संबंधित समाचार