गाजियाबाद: कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ किया बैलगाड़ी से प्रदर्शन, लगाया यह गंभीर आरोप
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गजियाबद जनपद में कांग्रेस पार्टी अगस्त क्रांति दिवस को भाजपा गद्दी छोड़ो दिवस के रूप में मना रही है। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत आज कांग्रेस ने शहर में बैलगाड़ी से प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य प्रमोद …
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गजियाबद जनपद में कांग्रेस पार्टी अगस्त क्रांति दिवस को भाजपा गद्दी छोड़ो दिवस के रूप में मना रही है। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत आज कांग्रेस ने शहर में बैलगाड़ी से प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम् गाजियाबाद पहुंचे।
उन्होंने बैलगाड़ी पर सवार होकर केंद्र और प्रदेश सरकार में लगातार बढ़ रही, महंगाई, महिलाओं पर अपराध, रोजगार, किसानों की दुर्दशा आदि मुद्दों पर कि प्रदेश की योगी सरकार का विरोध किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश से भाजपा सरकार का जाना तय हो है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत छोड़ों आंदोलन ने अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। आज कांग्रेस भी भाजपा गद्दी छोड़ों आंदोलन चला रही है। महंगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल और डीजल की आसमान छू रही कीमतों ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। वहीं पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के दौरान कांग्रेसियों का सेवाभाव सभी ने देखा। कांग्रेसी दिन रात पीड़ितों की सेवा में लगे रहे।
