रिलायंस ने बैटरी कंपनी अंबरी पर लगाया दांव, किया 5 करोड़ डॉलर का निवेश
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की नवगठित नवीकरणीय ऊर्जा इकाई रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लि. (आरएनईएसएल) ने बिल गेट्स और अन्य निवेशकों के साथ मैसाच्युसेट्स की अंबरी इंक में 14.4 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। अंबरी इंक पावर ग्रिड के लिए बैटरियां बनाती है। आरएनईएसएल ने बयान में कहा कि वित्तपोषण के इस दौर में …
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की नवगठित नवीकरणीय ऊर्जा इकाई रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लि. (आरएनईएसएल) ने बिल गेट्स और अन्य निवेशकों के साथ मैसाच्युसेट्स की अंबरी इंक में 14.4 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। अंबरी इंक पावर ग्रिड के लिए बैटरियां बनाती है।
आरएनईएसएल ने बयान में कहा कि वित्तपोषण के इस दौर में वह 14.4 करोड़ डॉलर में से पांच करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। अंबरी इस राशि का इस्तेमाल विनिर्माण कारखाना बनाने तथा प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण के लिए करेगी।
इस निवेश से आरएनईएसएल को अंबरी के 4.23 करोड़ तरजीही शेयर मिलेंगे। जून में मुकेश अंबानी ने स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की थी।
