आजमगढ़: कांग्रेस जिला इकाई ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। जगह-जगह पदयात्रा निकाल भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे लगाए। कुंवर सिंह उद्यान पहुंचकर आजादी के दीवानों को नमन किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में महंगाई, बेरोजगारी व तीनों कृषि कानूनों की वापसी आदि मांगों को लेकर पैदल मार्च …

आजमगढ़। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। जगह-जगह पदयात्रा निकाल भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे लगाए। कुंवर सिंह उद्यान पहुंचकर आजादी के दीवानों को नमन किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में महंगाई, बेरोजगारी व तीनों कृषि कानूनों की वापसी आदि मांगों को लेकर पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसी सिविल लाइन कलेक्ट्रेट होते हुए शहीद स्मारक पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सभी महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और नमन किया।

सरुपहा गांव से पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रजीत यादव के आवास से ब्लाक अध्यक्ष अहेमर वकार के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इसमें संतोष कुमार राय, रामानंद सागर, राजबली राम, सीमा भारतीय, प्रशांत राय गोल्डी,धीरज राय,अवधेश सेठ आदि शामिल थे। मार्टीनगंज रू ब्लाक अध्यक्ष रामकिशुन राजभर के नेतृत्व में मार्टीनगंज बाजार से पदयात्रा निकाली गई।

इसमें निसार अहमद, काजी हनी हसन, तुफैल अहमद, सुरेश राजभर एडवोकेट, सुरेश चंद्र यादव, कमला पाठक, शरीफउल्ला खान आदि शामिल थे। जिला महासचिव शाहिद शादाब के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष हवलदार सिंह, शाहिद शादाब, वीरेंद्र यादव, सूरज विश्वकर्मा, आद्या प्रसाद सिंह, अनिल नारायण सिह आदि रहे।

संबंधित समाचार