आजमगढ़: गांगेपुर में हो रही कटान का डीएम ने किया निरीक्षण, दिया यह बड़ा निर्देश
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले गांगेपुर में हो रही कटान का जिलाधिकारी राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि कटान से निपटने के लिए मजदूरों की संख्या तत्काल बड़ाई जाए। बंबूक्रेट हमेशा पर्याप्त तैयार रखें। काम की प्रगति धीमी देखकर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार को हर हाल में मजदूर बढ़ाकर …
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले गांगेपुर में हो रही कटान का जिलाधिकारी राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि कटान से निपटने के लिए मजदूरों की संख्या तत्काल बड़ाई जाए। बंबूक्रेट हमेशा पर्याप्त तैयार रखें। काम की प्रगति धीमी देखकर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार को हर हाल में मजदूर बढ़ाकर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
अधिशासी अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन पांच बंबू क्रेट तैयार किया जा रहा है। तैयार बंबू क्रेट को कटान रोकने के लिए नदी में डंप किया जा रहा है। इसके चलते कटान में कुछ कमी आई है, पूरी तरह से कटा रोकने के लिए प्रयास जारी है। डीएम के साथ एडीएम वित्त गुरु प्रसाद गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ सगड़ी महेंद्र कुमार, जिलाधिकारी गौरव कुमार, थानाध्यक्ष रौनापार जितेंद्र कुमार सिंह आदि रहे।
