मध्यप्रदेश: बड़वानी में श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, एक की मौत, 20 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड़वानी।  मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के नागलवाड़ी स्थित मंदिर की पहाड़ी चढ़ रहा श्रद्धालुओं से भरा वाहन आज खाई में गिर जाने के चलते 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। नागलवाड़ी के थाना प्रभारी यशवंत बडोले ने बताया कि भीलट देव मंदिर की पहाड़ी चढ़ रहा …

बड़वानी।  मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के नागलवाड़ी स्थित मंदिर की पहाड़ी चढ़ रहा श्रद्धालुओं से भरा वाहन आज खाई में गिर जाने के चलते 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। नागलवाड़ी के थाना प्रभारी यशवंत बडोले ने बताया कि भीलट देव मंदिर की पहाड़ी चढ़ रहा श्रद्धालुओं से भरा वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गया।

घटना के चलते 12 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई, और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सामान्य घायलों को आसपास के अस्पताल तथा गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हताहत धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र के टवलाई के निवासी हैं।

संबंधित समाचार