कानपुर: रिटायर्ड इंस्पेक्टर किशोरी से कर रहा था दुष्कर्म, मां ने रंगे हाथ दबोचा
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से शर्मशार कर देने वाली खबर सामने है। जहां एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान पीड़िता की मां ने उसकी इस हरकत को देख लिया और किसी तरह उसने अपनी नाबालिग बच्ची को उससे मुक्त कराया। इसके बाद …
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से शर्मशार कर देने वाली खबर सामने है। जहां एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र त्रिपाठी एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान पीड़िता की मां ने उसकी इस हरकत को देख लिया और किसी तरह उसने अपनी नाबालिग बच्ची को उससे मुक्त कराया। इसके बाद मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुची चकेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर सोमवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। यह महिला कोई और नहीं बल्कि आरोपी के मकान की केयर टेकर है।
बता दें कि आरोपी मूल रूप से प्रयागराज जिले का रहने वाला है। जिसका एक मकान चकेरी थाना क्षेत्र में भी है। लेकिन इस मकान में उनका परिवार नहीं रहता है। वहीं आरोपी रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी ने मकान की देखरेख के लिए एक परिवार को रखा था। महिला बेटे और 13 साल की बेटी के साथ मकान के हिस्से में रहती है। इसके साथ ही रिटायर्ड इंस्पेक्टर के मकान की देखरेख करती थी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट ने बताया कि चकेरी थाने में एक 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में IPC की धारा 376, 3/4 पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।
