अमरोहा: गृहक्लेश में पत्नी की हत्या कर फंदे से लटक कर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। गृहक्लेश के चलते किसान ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या दी और बाद में खुद भी फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। घटना पर घर में कोहरामच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली क्षेत्र के …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। गृहक्लेश के चलते किसान ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या दी और बाद में खुद भी फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। घटना पर घर में कोहरामच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरोला कलां निवासी किसान बालकिशन मंगलवार की सुबह पत्नी को साथ लेकर खेत पर काम करने के लिए गया था। उसने पत्नी तीजिया की गला घोंट कर हत्या कर दी। उसके बाद घर लौटकर उसने बच्चों को उनकी मां की हत्या कर देने की बात बताते हुए कहा कि शव खेत पर पड़ा है, उसे उठा लाओ। रोते-बिलखते परिजन खेत की ओर दौड़े और शव को घर ले आए।

उसके बाद वह गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित कुलवंत के खेत में पहुंचा और वहां पेड़ से फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। घर में एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजय तोमर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं विधायक का गांव होने के कारण वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी ना किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था।

सुबह के समय भी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। परिजनों की इच्छा थी कि पंचनामा न कराएं। लेकिन, प्रशासन ने कानूनी अड़चन होने की बात कहते हुए दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अगरौला कलां में किसान ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। उसकी पत्नी भी मृत अवस्था में मिली है। परिजनों के अनुसार दोनों में मनमुटाव चल रहा था। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार