लखनऊ: सांसद संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर हरैया बस्ती से विधायक अजय सिंह ने दर्ज कराई है। संजय सिंह के खिलाफ छवि धूमिल करने और मानहानि की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज ने बताया कि विधायक द्वारा मामले को …

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर हरैया बस्ती से विधायक अजय सिंह ने दर्ज कराई है। संजय सिंह के खिलाफ छवि धूमिल करने और मानहानि की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज ने बताया कि विधायक द्वारा मामले को लेकर आज दोपहर में तहरीर दी गई है। उनका आरोप है कि 8 अगस्त को सांसद संजय सिंह ने मीडिया के सामने कूटरचित व फर्जी दस्तावेज दिखाए गए।

यह सिर्फ 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में लाभ और प्रसिद्वि पाने के लिए किया गया है। अजय सिंह ने कहा कि सदन में उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों को संजय सिंह ने जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ा बताया है, जबकि उनके प्रश्न सिंचाई विभाग से संबंधित थे। विधायक का यह भी कहना है कि सपा सरकार के दौरान उन्होंने चेक डैम बनाने के मामले की जांच की मांग भी की थी। एसीपी हजरतगंज ने बताया कि विधायक की तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार