बरेली: एक दिन बाद हवाई सेवा से पश्चिम-दक्षिण भारत से जुड़ जाएगी झुमका नगरी
बरेली, अमृत विचार। एक दिन के बाद बरेली हवाई सेवा के जरिए पश्चिम और दक्षिण भारत से जुड़ जाएगा। इंडिगो की मुंबई-बरेली फ्लाइट शुरू करने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 12 अगस्त को एयरपोर्ट पर कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए इंडिगो एयरलाइंस का करीब 60 अधिकारी-कर्मचारियों का स्टाफ एयरपोर्ट पहुंच चुका है। अधिकारी-कर्मचारियों …
बरेली, अमृत विचार। एक दिन के बाद बरेली हवाई सेवा के जरिए पश्चिम और दक्षिण भारत से जुड़ जाएगा। इंडिगो की मुंबई-बरेली फ्लाइट शुरू करने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 12 अगस्त को एयरपोर्ट पर कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए इंडिगो एयरलाइंस का करीब 60 अधिकारी-कर्मचारियों का स्टाफ एयरपोर्ट पहुंच चुका है।
अधिकारी-कर्मचारियों ने उड़ान शुरू कराने की सभी व्यवस्थाएं अपने हाथ में ले ली हैं। एयरपोर्ट से एयरफोर्स के एप्रेन तक यात्रियों को पहुंचाने और लाने के लिए इंडिगो ने छह एसी कोच (मिनी बस) मंगायी हैं। एसी कोच 32 सीटर बताए जा रहे हैं। ये कोच एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट और एप्रेन के बीच की दूरी करीब पौन किलोमीटर बतायी जा रही है। इसके साथ ट्राली समेत अन्य उपकरण भी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।

मंगलवार को इंडिगो की टीम ने एयरफोर्स के एप्रेन के पास सफेद और लाल कलर की पट्टिका बनायीं हैं। वहीं, 180 सीटर एयरबस भी अंदर से काफी आकर्षित लग रही है। 180 सीटर एयरबस एयरफोर्स के एप्रेन में ही खड़ी होगी और वहीं से उड़ान भरेगी। राजेंद्र नगर निवासी सीनियर पायलट सुमित अग्रवाल इंडिगो की 180 सीटर एयरबस की पहली फ्लाइट मुंबई से लेकर बरेली पहुंचेंगे।
मुंबई-बेंगलुरू की फ्लाइट इंटरकनेक्ट से यात्रियों को बड़ा फायदा
12 अगस्त से मुंबई और 14 अगस्त से बेंगलुरू के लिए शुरू हो रही फ्लाइट से सबसे ज्यादा फायदा उद्यमी और कारोबारियों को मिलेगा। इंडिगो ने अपनी फ्लाइट से दोनों शहरों को इंटरकनेक्ट कर दिया है। इससे हर दिन दोनों शहरों के लिए बरेली से फ्लाइट उपलब्ध हैं। मुंबई जाने वाले यात्री को उसी फ्लाइट से बेंगलुरू आने और बेंगलुरू जाने वाले यात्री को मुंबई आने की सुविधा दी गयी है। ऐसे में यात्रियों को इमरजेंसी में परेशान होना नहीं पड़ेगा।

एयरपोर्ट के कार्यक्रम में शामिल होंगे इंडिगो के बड़े अधिकारी
इंडिगो के एक प्रतिनिधि ने बताया कि 12 अगस्त को एयरपोर्ट पर मुंबई-बरेली फ्लाइट के आरंभ के मौके पर इंडिगो के कई बड़े अधिकारी आ रहे हैं। सभी फ्लाइट से ही आएंगे। एयरपोर्ट पर इंडिगो की ओर से कार्यक्रम कराने की तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। स्थानीय सांसदों और विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। बाहर से किसी मंत्री के आने का कोई कार्यक्रम अभी तक नहीं है।
फ्लाइट के आरंभ का कार्यक्रम इंडिगो करा रही है। इंडिगो का करीब 60 अधिकारी-कर्मचारियों का स्टाफ व्यवस्थाएं देख रहा है। यात्रियों को एप्रेन तक पहुंचाने के लिए इंडिगो की छह एसी बसें पहुंच चुकी हैं। नौ मीटर लंबी बसें हैं। – राजीव कुलश्रेष्ठ, निदेशक एयरपोर्ट
इंडिगो ने मुंबई-बेंगलुरू फ्लाइट का किराया घटाया
यह है मुंबई और बेंगलुरू का किराया
3999 रुपये बरेली-बेंगलुरू और 3499 रुपये बरेली-मुंबई का किराया है। सितंबर माह से मुंबई का 5313 रुपए, बेंगलुरू का 6779 रुपए देना किराया देना होगा। अभी बरेली-मुंबई फ्लाइट सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को है और बरेली-बेंगलुरू की फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को है। वैसे इंटरकनेक्ट करने से बरेली से हर दिन दोनों शहरों के लिए फ्लाइट मिलेगी।
मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट की टाइमिंग
12 अगस्त को इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से सुबह 9:25 बजे उड़ान भरकर बरेली एयरपोर्ट पर 11:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में बरेली एयरपोर्ट से फ्लाइट दोपहर में 12:30 बजे उड़ान भरकर 2:40 बजे मुंबई पहुंचेगी। 14 अगस्त को बेंगलुरू से फ्लाइट सुबह 8:40 बजे उड़ान भरकर 11:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट से 12:30 बजे उड़कर दोपहर बाद 3:20 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी।
बरेली: हत्यारोपी पप्पू गिरधारी की मुश्किलें बढ़ी तो बचाव में आयीं रेखा आर्य
