कानपुर: पत्नी को मौत के घाट उतार थाने पहुंचा पति, जानिए हत्या की वजह?
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर इलाके में आज एक व्यक्ति ने रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी और उसके बाद वह थाने गया और पुलिस को हत्या की जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में अस्तिया …
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर इलाके में आज एक व्यक्ति ने रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी और उसके बाद वह थाने गया और पुलिस को हत्या की जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में अस्तिया उमरिया गांव निवासी रामू पुलिस को बताया कि पत्नी उमा (22) आए दिन उससे किसी न किसी बात पर झगड़ा करती रहती थी, जिससे परेशान होकर उसने अपनी पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी सीओ भोगनीपुर प्रभात कुमार और कोतवाल वैजनाथ सिंह को दी। दोनों पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला का शव कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
