मुहर्रम, ओणम, जन्माष्टमी…आने वाले हैं त्योहार, सरकार कर रही पाबंदियां लगाने पर विचार
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आगामी त्योहारों के मौके पर कुछ पाबंदिया लगाएगी। राज्य के मुख्य सचिव डॉ. वी.पी. रॉय ने कहा है कि राज्य सरकार स्थानीय स्तर पर पाबंदी लगाने के लिए सक्रिय रूप से विचार कर रही है, ताकि मुहर्रम, ओणम, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और दुर्गा …
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आगामी त्योहारों के मौके पर कुछ पाबंदिया लगाएगी। राज्य के मुख्य सचिव डॉ. वी.पी. रॉय ने कहा है कि राज्य सरकार स्थानीय स्तर पर पाबंदी लगाने के लिए सक्रिय रूप से विचार कर रही है, ताकि मुहर्रम, ओणम, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा जैसे आगामी त्योहारों के मौके भीड़ इकट्ठा न हो सके।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया कि इन त्योहारों के मौके पर भीड़ इकट्ठा नहीं होनी चाहिए या इनके आयोजन सार्वजनिक जगहों पर नहीं होने चाहिए। अधिकारियों को 12 अगस्त से पाबंदी लागू करने का आदेश दिया गया है। सरकारी आदेश में कहा गया गया है कि जिन पंचायतों या शहरी वार्डों में कोरोना वायरस की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर आठ से अधिक है, वहां महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के तहत कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।
जिन क्षेत्रों में नये मामले बढ़ रहे हैं, वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन स्थापित करने तथा कोरोना की जांच प्रक्रिया तेज की जाएगी। सरकारी आदेश में कहा गया है कि 15 अगस्त से शुरू हो रहे सबरीमाला तीर्थयात्रा तथा दर्शन के दौरान प्रतिदिन सिर्फ 1500 यात्रियों की ही इजाजत होगी।
साथ ही सरकारी आदेश में कहा गया है कि जिन्होंने अभी तक कोरोना वैक्सीन की डोज नहीं लिया है, उन्हें जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर दूध और मांस जैसे जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकलने की अनुमति होगी।
