2024 के आम चुनाव के बाद कौन बनेगा देश का पीएम? सुशील कुमार मोदी बोले- साफ है कि…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज राज्यसभा में कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ काम कर रहे हैं उससे ऐसा लगता है कि वर्ष 2024 के आम चुनाव के बाद भी नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री होंगे। सुशील कुमार मोदी …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज राज्यसभा में कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ काम कर रहे हैं उससे ऐसा लगता है कि वर्ष 2024 के आम चुनाव के बाद भी नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री होंगे।

सुशील कुमार मोदी ने आज सदन में अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) जातियों की सूची बनाने का अधिकार राज्यों को देने संबंधित संविधान के 105वें संशोधन विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुये कहा कि मानसून सत्र के शुरू होने से मात्र कुछ दिन पहले ही पिछडे वर्ग के आरक्षण से जुड़े उच्चतम न्यायालय के एक निर्णय को लेकर मोदी सरकार ने पुनरीक्षण याचिका दाखिल किया जिसे न्यायालय द्वारा खारिज किये जाने के बाद यह संविधान संशोधन विधेयक लाया गया है ताकि ओबीसी के छात्रों को मेडिकल दाखिला में आरक्षण का पूरा लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि जिस गति से प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं और समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर हैं उससे साफ है कि वर्ष 2024 में भी नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेगें।

संबंधित समाचार