रायबरेली: आजादी के अमृत महोत्सव पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
रायबरेली। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन की श्रंखला में काकोरी रेल सेक्शन की वर्षगांठ पर वीर शहीदों को नमन करते हुए शहीद स्मारक रायबरेली में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा शंकर वर्मा दुर्गेश की मां वीणा की वंदना से हुआ जिसका सफल संचालन डॉ. रसिक …
रायबरेली। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन की श्रंखला में काकोरी रेल सेक्शन की वर्षगांठ पर वीर शहीदों को नमन करते हुए शहीद स्मारक रायबरेली में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा शंकर वर्मा दुर्गेश की मां वीणा की वंदना से हुआ जिसका सफल संचालन डॉ. रसिक किशोर सिंह नीरज ने किया।
कार्यक्रम में सर्व शिव बहादुर सिंह दिलबर, अशोक कुमार मिश्र माहिर, जय चक्रवर्ती, देवेंद्र देवन, आचार्य सूर्य प्रसाद शर्मा निशिहर, दुर्गा शंकर वर्मा दुर्गेश, डॉ. रसिक किशोर सिंह नीरज ने काव्य पाठ कर ऊंचाई प्रदान किया। अध्यक्षता निशिहर जी ने किया। समारोह में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक रायबरेली सहित जनप्रतिनिधि दिनेश प्रताप सिंह (एम.एल.सी.) एवं जय सिंह सेंगर ,अनिल मिश्र, शिव नारायण सोनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें कवियों को पत्र पुष्प गुच्छ से सम्मानित भी किया गया। अंत में आये सभी कवियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा डॉ. रसिक किशोर सिंह नीरज ने किया।
