अयोध्या: क्षेत्रीय संयोजक ने परखी भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय की गुणवत्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इस नवरात्र से भाजपा जिले के अपने सहादतगंज स्थित नवनिर्मित कार्यालय में पहुच जाएगी। अवध क्षेत्र के जिला कार्यालय निर्माण विभाग के क्षेत्रीय संयोजक इंजीनियर रणवीर सिंह ने निर्माण की तैयारियों व गुणवत्ता का जायजा लिया। पद ग्रहण करने के बाद वह प्रथम बार अयोध्या आये थे। यहां उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन …

अयोध्या। इस नवरात्र से भाजपा जिले के अपने सहादतगंज स्थित नवनिर्मित कार्यालय में पहुच जाएगी। अवध क्षेत्र के जिला कार्यालय निर्माण विभाग के क्षेत्रीय संयोजक इंजीनियर रणवीर सिंह ने निर्माण की तैयारियों व गुणवत्ता का जायजा लिया। पद ग्रहण करने के बाद वह प्रथम बार अयोध्या आये थे। यहां उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन भी किया। इंजीनियर रणवीर सिंह ने बताया कि भाजपा का नवनिर्मित कार्यालय हाईटेक तथा सभी प्रकार की सुख सुविधाओं से युक्त होगा।

नगर की सीमा सहादतगंज पर 3600 एक्वायर फिट में भाजपा के 4 मंजिला कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें भूतल पर पार्टी का जिला कार्यालय रहेगा। इसमें पदाधिकारियों व मोर्चो के पदाधिकारियों के बैठने के लिए अलग अलग कक्ष होगा। भूतल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त भाजपा आईटी विभाग का भी कार्यालय होगा। इसमें पार्टी के विभिन्न गतिविधियों की वीडियों काफ्रेसिंग की भी सुविधा होगी। प्रथम तल पर अत्याधुनिक सभागार होगा। जिसमें 300 से अधिक लोगो के बैठने की व्यवस्था होगी।

दूसरे तल पर भाजपा महानगर का कार्यालय होगा। इसमें भी पदाधिकारियों के बैठके अलग अलग कक्ष तथा आईटी सेल का कार्यालय होगा। तीसरे तल पर अतिथि गृह होगा। जिसमें बाहर से आने वाले पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के रुकने की व्यवस्था होगी। चौथे तल पर भोजनालय तथा लिफ्ट संचालकों के रुकने की व्यवस्था होगी। यह कार्यालय सुरक्षा से सभी मानकों से युक्त होगा।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्माण की गुणवक्ता का आंकलन किया गया।

इसके साथ में कार्य तेजी से करने के निर्देश जारी किये गये। जिससे नवरात्र से पहले सभी कार्य पूर्ण हो जाय। निरीक्षण के दौरान अयोध्या मंडल के प्रभारी दिवाकर सिंह, कार्यालय प्रभारी राजेश सिंह मौजूद रहे। वहीं पार्टी कार्यालय पहुंचने पर इंजीनियर रणवीर सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत में प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, परमानंद मिश्रा, राघवेन्द्र पाण्डेय, मौजूद रहे।

संबंधित समाचार