यूपी सरकार ने लिया कोरोना कर्फ्यू में ढील देने का फैसला, अब सिर्फ रविवार को साप्ताहिक बंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के प्रकोप के न्यूनतम होने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है जिसके चलते अब रविवार को छोड़ कर अन्य दिनो सुबह छह बजे से रात दस बजे तक कोरोना प्रोटोकाल के साथ सामान्य गतिविधियां जारी रहेंगी। राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह …

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के प्रकोप के न्यूनतम होने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है जिसके चलते अब रविवार को छोड़ कर अन्य दिनो सुबह छह बजे से रात दस बजे तक कोरोना प्रोटोकाल के साथ सामान्य गतिविधियां जारी रहेंगी।

राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को सभी जिला एवं मंडल प्रमुखों को जारी आदेश में कहा कि 14 अगस्त से सोमवार से शनिवार तक मास्क,सोशल डिस्टेसिंग और सेनेटाइजर की बाध्यता के साथ सुबह छह बजे से रात दस बजे तक सभी गतिविधियां सामान्य रूप से चलायी जायेंगी।

अब तक साप्ताहिक बंदी शनिवार और रविवार को थी। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा