बरेली: कैंट में दबंगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र में दबंगों ने युवक के घर में घुसकर परिवार को पीटा और घर में रखे सामान की तोड़फोड़ की। यही नहीं दबंगों ने आधे घंटे तक जमकर हंगामा काटा और पथराव किया, लेकिन पुलिस ने पीड़ित की ओर से एनसीआर दर्ज कर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया। …
बरेली, अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र में दबंगों ने युवक के घर में घुसकर परिवार को पीटा और घर में रखे सामान की तोड़फोड़ की। यही नहीं दबंगों ने आधे घंटे तक जमकर हंगामा काटा और पथराव किया, लेकिन पुलिस ने पीड़ित की ओर से एनसीआर दर्ज कर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया। घटना के समय किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसपी सिटी ने वीडियो देखा तो दरोगा को कड़ी फटकार लगाई और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए।
कैंट के मोहनपुर नकटिया निवासी श्रीराम ने बताया कि उनका बेटा दीपक 7 अगस्त की शाम दुकान पर सामान लेने गया था। वहां पर कुछ लोग शराब पीकर खड़े थे। उन्होंने उसके बेटे के साथ गाली गलौज किया और पीटकर भगा दिया। इसके बाद दबंग फिर से लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और दीपक समेत परिवार के लोगों के साथ मारपीट की।
इससे कई लोगों को चोटें आईं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन एनसीआर दर्ज कर मामले को निपटाने की कोशिश की। बुधवार को एसपी सिटी ने घटना का वीडियो देखा तो उन्होंने दरोगा को जमकर फटकार लगाई और अरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
