कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 500 से कम, 12 जिले महामारी से मुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार सुधरते हालात के बीच सक्रिय मामलो की संख्या घटकर 500 से कम रह गयी है जबकि 12 जिले फिलहाल वैश्विक महामारी से मुक्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि लगातार कोशिशों से प्रदे,श …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार सुधरते हालात के बीच सक्रिय मामलो की संख्या घटकर 500 से कम रह गयी है जबकि 12 जिले फिलहाल वैश्विक महामारी से मुक्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि लगातार कोशिशों से प्रदे,श में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। आज कुल एक्टिव केस की संख्या 500 से भी कम हो गई है।

अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारक बन सकती है।

उन्होने कहा कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में हुई 02 लाख 48 हजार 631 सैम्पल की टेस्टिंग में 54 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 21 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। इस अवधि में कुल 43 नए संक्रमित पाए गए, जबकि 71 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 490 रह गई है। 334 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। अब तक 06 करोड़ 83 लाख 86 हजार 372 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है और 16 लाख 85 हजार 581 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। आज महराजगंज एक मात्र जिला है, जहां दोहरे अंक में संक्रमितों की पुष्टि हुई है। यहां 10 नए संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमित एक ही क्षेत्र के निवासी हैं। यह क्षेत्र गोरखपुर-महराजगंज की सीमा से लगा हुआ है।

प्रारंभिक जांच में गोरखपुर आवागमन के अतिरिक्त इनकी कोई विशेष ट्रैवेल हिस्ट्री भी नहीं पाई गई है। आज ही इस क्षेत्र में विशेष टीम भेजकर गहन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराई जाए। इनके सैम्पल कलेक्ट कर लखनऊ में जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। गोरखपुर और महराजगंज में विशेष सतर्कता बरती जाए। जि

ला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में रहे। श्री योगी ने कहा कि कोविड से बचाव में टीकाकरण बहुत सहायक सिद्ध हो रहा है। इसके मद्देनजर प्रदेश में तेज टीकाकरण की नीति अपनाई गई है। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 55 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 0

4 करोड़ 68 लाख 24 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है जबकि 87 लाख से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज प्राप्त कर चुके हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने की आवश्यकता है। कोविड टीके की दूसरी खुराक समय पर मिलना सुनिश्चित कराया जाए। जिन लोगों को दूसरी डोज लगाई जानी है, उनसे संवाद-संपर्क किया जाए।

इसे भी पढ़ें….

कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक, बेंगलुरु में 300 बच्चे पॉजिटिव

संबंधित समाचार