मथुरा: कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- इन दलों के साथ पार्टी कर सकती है गठबंधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने बलबूते पर लड़ेगी इसके अलावा समान विचारधारा वाले छोटे दलों से भी गठबंधन कर सकती है। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने मौदहा बांध निरीक्षण भवन में आयोजित एक प्रेसवर्ता के दौरान कही। इसके साथ ही उन्होंने …

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने बलबूते पर लड़ेगी इसके अलावा समान विचारधारा वाले छोटे दलों से भी गठबंधन कर सकती है। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने मौदहा बांध निरीक्षण भवन में आयोजित एक प्रेसवर्ता के दौरान कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में आई यमुना व बेतवा नदी की बाढ़ से नागरिकों की फसलों मकानों का भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रशासन द्वारा इनको उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को भेजेगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने बाढ़ पीड़ितों को भोजन बटवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। प्रांतीय सचिव मनोज पटेल, प्रांतीय महासचिव कुंवर पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कांग्रेस शासन में सात हजार करोड़ का बुंदेलखंड को पैकेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब कांग्रेस ने पूरे देश के किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए कर्ज माफ किया था।

कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसको किसानों की चिंता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने बेरोजगारी महंगाई देकर समूचे समाज का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2022 में पूरी दमखम से चुनाव लड़ेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष नीलम निषाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पूर्व प्रांतीय सचिव देवेंद्र मोहन चौबे, प्रशिक्षक उत्तर प्रदेश कांग्रेस दीपक चक्रवर्ती, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहजादा चिश्ती,मुकेश द्विवेदी जिला सचिव, प्रदीप निषाद जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा