लखनऊ: पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत स्थिर, प्रो. धीमन ने कहा- नियंत्रण में इन्फेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत फिलहाल स्थिर है पर नाजुक बनी हुई है। गुरुवार को उनका पीजीआई में 39वां दिन रहा। उन्हें 19 जुलाई को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। कल्याण सिंह गंभीर संक्रमण सेप्सिस से जूझ रहे थे और फेफड़ों के अलावा …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत फिलहाल स्थिर है पर नाजुक बनी हुई है। गुरुवार को उनका पीजीआई में 39वां दिन रहा। उन्हें 19 जुलाई को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। कल्याण सिंह गंभीर संक्रमण सेप्सिस से जूझ रहे थे और फेफड़ों के अलावा उनकी किडनी में भी इंफेक्शन फैल गया था हालांकि पीजीआई निदेशक के अनुसार अब उनका इन्फेक्शन नियंत्रण में है और उन्हें डायलिसिस की भी जरुरत नहीं पड़ रही है लेकिन उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम दिया जा रहा है।

डॉक्टर्स उन्हें अभी वेंटिलेटर पर कंटिन्यू रखने की बात कह रहे है। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो आरके धीमन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की स्थिति फिलहाल स्थिर है पर अभी उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा जाएगा। उनके इन्फेक्शन अभी कंट्रोल में है और फिलहाल उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर ही रखा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि संस्थान में पूर्व सीएम को बेहतरीन चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई का रही है और रिकवरी की संभावना भी है इसीलिए अभी उन्हें वेंटिलेटर का सपोर्ट जारी रखा जाएगा।

कल्याण सिंह को 21 जून को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें अनियंत्रित ब्लड शुगर व बैक्टीरियल इन्फेक्शन व सेप्सिस की शिकायत थी। इस बीच 03 जुलाई को उन्हें माइनर हार्ट अटैक पड़ा था।उसके बाद 04 जुलाई को पीजीआई आईसीयू में भर्ती कराया गया। पहले कल्याण सिंह की तबियत में सुधार देखने को मिला था पर अचानक से 17 जुलाई को उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई।

संबंधित समाचार