कन्नौज: फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, मृतका के परिजनों ने काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले ठठिया थाना क्षेत्र के गांव सूर्सी में गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फांसी पर लटकता मिला। जिसकी सूचना ससुराल जनों ने पुलिस को दी। इस दौरान जानकारी मिलते मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और जमकर हंगामा किया और हत्या का आरोप …

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले ठठिया थाना क्षेत्र के गांव सूर्सी में गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फांसी पर लटकता मिला। जिसकी सूचना ससुराल जनों ने पुलिस को दी। इस दौरान जानकारी मिलते मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और जमकर हंगामा किया और हत्या का आरोप लगाया।

कानपुर जनपद के बिल्हौर थाना क्षेत्र के गांव पिहानी के रहने वाले वेन सिंह कुशवाहा ने अपनी पुत्री आरती उम्र 22वर्ष का विवाह 22 मई 2021 को ठठिया क्षेत्र के गांव सुर्सी निवासी जितेंद्र के साथ किया था। पिता का आरोप है कि दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने के कारण उसकी पुत्री को मार कर फांसी पर लटका दिया है। मौके पर पहुंची ठठिया थाना प्रभारी पूनम अवस्थी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया है कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार