राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर एआईएफएफ आयोजित करेगा राष्ट्रव्यापी वेबिनार
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) शनिवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन करेगा, जो हर साल 29 अगस्त को भारत में हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। एआईएफएफ ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, “ शनिवार को सुबह …
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) शनिवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन करेगा, जो हर साल 29 अगस्त को भारत में हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
एआईएफएफ ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, “ शनिवार को सुबह 11 बजे से होने वाले वेबिनार के लिए हीरो आईएसएल और आई-लीग के क्लबों के साथ-साथ राज्य फुटबॉल संघों (एफए), स्थानीय फुटबॉल क्लब और देश भर की अकादमियों को आमंत्रित किया गया है।
वेबिनार का उद्देश्य उन्हें जमीनी स्तर पर विभिन्न फुटबॉल गतिविधियों का आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित करना और एक सुरक्षित, मनोरंजक और आनंददायक वातावरण के तहत 14 से 29 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित करके ओवरऑल फुटबॉल पारिस्थितिकी तंत्र में योगदान की दिशा में भागीदारी बढ़ाना है।
” एआईएफएफ के तकनीकी निदेशक एवं कोच शिक्षा प्रमुख सावियो मेडीरा, फीफा के दक्षिण एशिया क्षेत्र के तकनीकी सलाहकार चोकी नीमा, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी फुटबॉल क्लब की फैन डेवलपमेंट ऑफिसर सारा फेरिस और जम्मू-कश्मीर फुटबॉल संघ के सचिव प्रोफेसर बीए शाह वेबिनार में भाग लेंगे।
