उन्नाव: सार्वजनिक स्थाल पर शराब पीने का वीडियो वायरल, तीन होमगार्ड निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सार्वजनिक स्थान पर वर्दी पहने हुए चार होमगार्डों का शराब पीते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। होमगार्ड कमांडेंट ने जांच में मामला सही पाए जाने पर तीन होमगार्डों को निलंबित कर दिया है। चौथे की जांच चल रही है। सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें चार होमगार्ड …

उन्नाव। सार्वजनिक स्थान पर वर्दी पहने हुए चार होमगार्डों का शराब पीते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। होमगार्ड कमांडेंट ने जांच में मामला सही पाए जाने पर तीन होमगार्डों को निलंबित कर दिया है। चौथे की जांच चल रही है। सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें चार होमगार्ड बावर्दी शराब पीते दिखे।

मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आते ही होमगार्डों की जांच कराई गई। सीओ सिटी कृपाशंकर ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच में पता चला कि तीन होमगार्ड थाना माखी व एक आसीवन में तैनात है। सभी को ड्यूटी से हटाकर कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्राचार किया गया।

होमगार्ड कमांडेंट मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि वायरल वीडियो कहां और कब का है, इसकी जांच कराई गई है। होमगार्ड आसीवन के रहने वाले हैं। वीडियो के आधार पर तीन वर्दी में शराब पीते दिख रहे हैं। इस पर होमगार्ड रत्नेश, अरविंद व दीपक को निलंबित कर दिया गया है। एक अन्य होमगार्ड की जांच कराई जा रही है। ड्यूटी के बाद घर जाते वक्त होमगार्ड शराब पी रहे थे।

संबंधित समाचार