पीलीभीत: बाघिन व उसके बच्चे ने दियोरिया-पूरनपुर मार्ग पर डाला डेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दियोरिया कला (पीलीभीत), अमृत विचार। एक माह पहले जंगल के रास्ते गुजर रहे बाइक सवार तीन युवकों में से दो को अपना निवाला बनाने वाली बाघिन अपने बच्चे सहित डेरा जमाए हुए ट्रैप कैमरे में कैद हो गयी है। इसके चलते वन क्षेत्राधिकारी दियोरिया ने दोनों बैरियर के निकासी मुंशियों को किसी तरह के वाहन …

दियोरिया कला (पीलीभीत), अमृत विचार। एक माह पहले जंगल के रास्ते गुजर रहे बाइक सवार तीन युवकों में से दो को अपना निवाला बनाने वाली बाघिन अपने बच्चे सहित डेरा जमाए हुए ट्रैप कैमरे में कैद हो गयी है। इसके चलते वन क्षेत्राधिकारी दियोरिया ने दोनों बैरियर के निकासी मुंशियों को किसी तरह के वाहन निकलने पर पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये हैं।

11जुलाई की शाम को अपनी ससुराल जनपद शाहजहांपुर के तहसील पुवायां के गांव जलालपुर से दियोरिया निवासी विकास, अपने दो साथियों सोनू ब कन्हई के साथ बाइक से रात्रि के लगभग 8 बजे अपने गांव दियोरिया कला वापस आ रहे थे जैसे ही यह बाइक सवार टूटे पुल के समीप वन विभाग के बैरियर पर पहुंचे तो बैरियर पर मौजूद कर्मचारियों ने बाघ का हवाला देकर उन्हें जंगल के रास्ते जाने से रोका लेकिन उन लोगों ने इन कर्मचारियों की एक नहीं सुनी और उसी रास्ते से चल पड़े। रास्ते में बाघ ने इसमें से दो को मौत के घाट उतार दिया था।

इस घटना के बाद पीलीभीत टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक नवीन खंडेलवाल ने सड़क के किनारे कैमरे लगवा दिए थे। जिनमें बाघिन एवं उसका बच्चा गुरुवार को कैमरे में कैद हुआ दिखाई दे रहा है। बाघिन और उसके बच्चे के कैमरे में कैद होते ही जंगल के रास्ते पर दोनों तरफ लगे वन विभाग के बैरियरों पर तैनात कर्मचारियों को सभी तरह के वाहन निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।
वन क्षेत्राधिकारी वीके गुप्ता ने बताया कि ट्रैप कैमरे में बाघिन और उसके शावक की मौजूदगी का पता चलते ही जंगल के रास्ते गुजरने वाले सभी वहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है

संबंधित समाचार