बरेली: अलकनंदा कॉलोनी में भूखंड के लिए आज से होंगे पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने रामगंगा नगर आवासीय योजना में एक और गेटबंद कॉलोनी अलकनंदा में भूखंडों की बिक्री के लिए 13 अगस्त से पंजीकरण खोल दिए हैं, जो 26 अगस्त जारी रहेंगे। बीडीए पूर्व में भी तीन गेटबंद कॉलोनियों के भूखंडों को बेच चुका है। रामगंगानगर में तीन गेटबंद कॉलोनियों में …

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने रामगंगा नगर आवासीय योजना में एक और गेटबंद कॉलोनी अलकनंदा में भूखंडों की बिक्री के लिए 13 अगस्त से पंजीकरण खोल दिए हैं, जो 26 अगस्त जारी रहेंगे। बीडीए पूर्व में भी तीन गेटबंद कॉलोनियों के भूखंडों को बेच चुका है।

रामगंगानगर में तीन गेटबंद कॉलोनियों में भूखंडों के आवंटन हो चुके हैं। बावजूद अब भी बड़ी संख्या में पंजीकरण कराने वालों का यहां प्लॉट खरीदने का सपना पूरा नहीं हो सका था। जबकि, अभी कुछ समय पहले तक रामगंगा नगर में बीडीए को आवंटी ढूंढे नहीं मिल रहे थे। अब बीडीए ने सेक्टर-04 में अलकनंदा नाम की एक और गेटबंद कॉलोनी को विकसित करने के साथ ही वहां भूखंडों की बिक्री के लिए 13 अगस्त से पंजीकरण शुरू करा दिए।

बीडीए के अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण के लिए आवेदन प्राधिकरण की वेबसाइट के साथ ही पटेल चौक चौराहा व एकतानगर में सीबीआई की शाखा से 590 रुपये जीएसटी सहित जमा करके प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्व में असफल आवेदक नए फार्म पर आवेदन करते हुए समय पूर्व में अन्य कॉलोनियों के लिए जमा कराई गई पंजीकरण राशि का समायोजन प्रस्तुत कर सकते हैं।

महीनेभर में सभी जगह लग जाएंगी स्ट्रीट लाइटें
बीडीए की लगातार विकसित हो रही रामगंगानगर आवासीय योजना में काफी बदलाव दिखाई देने लगा है। कभी रात को अंधेरे में खो जाने वाली यह कॉलोनी अब शाम होते ही जगमग होना शुरू हो जाती है। जगह-जगह लगी स्ट्रीट लाइटों को लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है। एक महीने में सभी रास्तों पर लाइटें लग जाएंगी। इसके साथ ही सड़कों का निर्माण चल रहा है। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि महीने भर में सभी रास्तों पर बिजली के पोल और स्ट्रीट लाइटें लगा दी जाएंगी। हाईमास्ट लाइटें भी योजना में लगाई जा रही हैं। सड़कों का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है। जल्द सुविधाओं से लैस आधुनिक कॉलोनी नजर आएगी।

बरेली: सेवानिवृत्ति के बाद महिला कर्मचारी के प्रमाण-पत्र बता दिए फर्जी 

संबंधित समाचार