बरेली: सीबीएसई करेगा 9 वीं से 12 वीं तक के छात्रों को करियर चुनने में मदद
बरेली, अमृत विचार। रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर स्कलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को करियर चुनने में परेशानी होती थी। अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) छात्र-छात्राओं को करियर चुनने में मदद कर उनकी राह आसान करेगा। इसके लिए बोर्ड यूनीसेफ के साथ मिलकर छात्रहित में कार्य करेगा। बोर्ड के पोर्टल के जरिए विद्यार्थियों को …
बरेली, अमृत विचार। रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर स्कलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को करियर चुनने में परेशानी होती थी। अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) छात्र-छात्राओं को करियर चुनने में मदद कर उनकी राह आसान करेगा। इसके लिए बोर्ड यूनीसेफ के साथ मिलकर छात्रहित में कार्य करेगा।
बोर्ड के पोर्टल के जरिए विद्यार्थियों को करियर तय करने के लिए विशेषज्ञ निशुल्क परामर्श देंगे। छात्र-छात्राओं को अपने करियर चुनने में आसानी होगी। सीबीएसई के करियर गाइड पोर्टल से कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं करियर के लिए दिशा प्राप्त कर सकते हैं। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सीबीएसई ने पोर्टल लांच किया है। जिसमें सीबीएसई के कई विशेषज्ञ छात्रों के सवालों का जवाब और उन्हें सही गाइड करने के लिए आनलाइन उपलब्ध होंगे।
इस पोर्टल के माध्यम से 560 से अधिक करियर की जानकारी हिन्दी, अंग्रेजी सहित आठ भाषाओं में एक साथ मिल सकेगी। छात्र-छात्राएं पोर्टल पर cbsecareerguidance.com लिंक के जरिए जा सकते हैं। सीबीएसई के पोर्टल से प्रत्येक स्कूल अपने यहां के दो शिक्षकों को जोड़ेंगे। इनमें एक 9वीं व 10वीं और दूसरा 11वीं व 12वीं के अध्यापक होंगे, जो करियर काउंसलर की भूमिका निभाएंगे।
विद्याभवन के प्रधानाचार्य योहान कुंवर ने बताया कि बड़े शहरों में तो करियर काउंसलर मिल जाते, वह छात्रों से शुल्क भी लिया करत थे, लेकिन छोटे शहरों के छात्र-छात्राओं को यह सुविधा नहीं मिल पा रही थी। अब बोर्ड द्वारा लांच किए पोर्टल से सीबीएसई के सभी छात्र-छात्राएं अपने करियर की दिशा प्राप्त कर सकते हैं।
