कानपुर: दुष्कर्म के आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर की एक और काली करतूत आई सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर।  पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी ने जिस रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के मकान को कब्जाया था उसकी बेटी के अपहरण का मुकदमा भी  दिनेश त्रिपाठी पर दर्ज हुआ था। दिनेश के खिलाफ दर्ज केस में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा कर केस बंद कर दिया था। आपको बता दें, एयरफोर्स कर्मी की बेटी पिछले आठ साल …

कानपुर।  पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी ने जिस रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के मकान को कब्जाया था उसकी बेटी के अपहरण का मुकदमा भी  दिनेश त्रिपाठी पर दर्ज हुआ था। दिनेश के खिलाफ दर्ज केस में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा कर केस बंद कर दिया था।

आपको बता दें, एयरफोर्स कर्मी की बेटी पिछले आठ साल से गायब है। अब जब दिनेश के काले चिट्ठे बाहर आ रहे हैं तो पुलिस इस मामले की जांच में भी जुट गई है। शिव सिंह एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। दिनेश त्रिपाठी ने शिव सिंह का चकेरी के मकान पर कब्जा कर लिया था। शिव सिंह ने पुलिस को बताया कि 2013 में दिनेश त्रिपाठी ने उनको चरस की तस्करी में जेल भिजवाया था। एक महीने पहले वो जेल से छूटे हैं। शिव के मुताबिक 2013 में ही उनकी आठ साल की बेटी गायब हो गई थी। 2018 में वो जमानत पर आए तो कोर्ट के आदेश पर चकेरी में दिनेश पर अपहरण का केस दर्ज कराया।पुलिस ने जांच में खानापूर्ती  की और फाइनल रिपोर्ट लगा दी।

आपको ये भी बता दें कि शिव सिंह ने खुलासा किया कि उनके मकान पर दिनेश ने 2003 में कब्जा किया था। जब उन्होंने कार्रवाई शुरू की तो दिनेश ने उनपर दर्जनों केस दर्ज करवा दिए।

खुलासा ये भी हुआ है कि दिनेश त्रिपाठी का भाई टीचर्स सोसाइटी चलाता था। वो भी दिनेश के साथ पार्टनर बन गया। जिसने भी बगावत की कोशिश की उस पर मुकदमों का पहाड़ लाद दिया।

दिनेश त्रिपाठी से संबंधित पुराने कई मामले भी सामने आए हैं। सभी केस पर पुलिस काम कर रही है। नए एंगल से सभी केस को देखा जाएगा, जिसके लिए नई टीम भी रखी जाएगी।

संबंधित समाचार