यूपी: कानपुर में युवक की पिटाई पर बोले अखिलेश- लोकतंत्र के लिए ऐसी घटनाएं…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर के बर्रा आठ में भाजपा के उकसावे पर निर्दोष युवक की सरेआम पिटाई की घटना की निंदा किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र के लिए ऐसी घटनाएं शर्मनाक है। भाजपा सरकार ने यूपी में अराजकता फैला दी है। प्रदेश में …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर के बर्रा आठ में भाजपा के उकसावे पर निर्दोष युवक की सरेआम पिटाई की घटना की निंदा किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र के लिए ऐसी घटनाएं शर्मनाक है। भाजपा सरकार ने यूपी में अराजकता फैला दी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
अखिलेश ने आरोप लगाया कि आरएसएस की विचारधारा के कारण जब से केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार आयी है। वंचित समाज के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गयी है। जाति और धर्म के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। यूपी सरकार का एजेंडा ही विभाजनकारी है। देश के संविधान की मूल भावना समानता की पोषक है।
सपा लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर है। अन्याय और शोषण के खिलाफ सपा ने हमेशा लड़ाई लड़ी है। सामाजिक सद्भाव बढ़ाना ही सपा का लक्ष्य है लेकिन भाजपा देश में नफरत और घृणा फैलाने में लगी है। उन्होंने कहा कि जनमत द्वारा निर्वाचित सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता का भरोसा सरकार में बना रहे। भाजपा इसके उलट काम करती है।
