बाराबंकी: एंबुलेंस में नहीं था तेल, अस्पताल में गर्भवती ने तोड़ा दम, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बाराबंकी के ज़ैदपुर सीएचसी में गुरुवार को गर्भवती महिला की मौत हो गई। अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस में अधिकारियों की लापरवाही के कारण तेल नहीं भराये जाने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबकि दिन में गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए …

बाराबंकी। बाराबंकी के ज़ैदपुर सीएचसी में गुरुवार को गर्भवती महिला की मौत हो गई। अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस में अधिकारियों की लापरवाही के कारण तेल नहीं भराये जाने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबकि दिन में गर्भवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। एंबुलेंस अस्पताल परिसर में खड़ी होने के बाद भी मरीज के काम नहीं आई। एम्बुलेंस में डीजल न होने के कारण मरीज को लेकर जिला अस्पताल तक नहीं गई। और शाम 6 बजे के करीब गर्भवती ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। जांच के आदेश जिलाधिकारी ने सीएम को दिए हैं।

हरख ब्लाक क्षेत्र के मीनापुर मज़रे मौथरी निवासी किसान राम मनोरथ की पत्नी श्रीमती (31) के पहले से एक बच्चा ऑपरेशन से हुए था। बृहस्पतिवार को दिन में गर्भवती को तीमारदार ज़ैदपुर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां पर मौजूद महिला चिकित्सक ने मरीज व रिपोर्ट देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। शाम 5 बजे के करीब गर्भवती की हालत अचानक बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद मरीज के तीमारदार एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल किए। काफी देर बाद कॉल लगने के बाद एम्बुलेंस पहुंचने के लिए उनको बताया गया।

लेकिन जिस एम्बुलेंस के पहुंचने के लिए बताया गया था वह अस्पताल परिसर में सामने खड़ी थी। जिसके पास जब तीमारदार गए तो पता चला इस एम्बुलेंस में बुधवार से डीजल खत्म हो गया था और एम्बुलेंस के अधिकारियों से बताया गया। लेकिन डीजल के लिए कोई आदेश नहीं हुआ है। जिससे तीमारदार सुनकर आगबबूला हो गए। जब तक दूसरी एम्बुलेंस आने का तीमारदार बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। तभी शाम 6 बजे के करीब गर्भवती ने दम तोड़ दिया। गर्भवती की मौत के बाद एंबुलेंस में तेल नहीं होने के कारण तीमारदारों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा भी काटा।

इस संबंध में जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दिन में एक गर्भवती महिला अस्पताल में आई थी। जिसको महिला चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए दिन में ही रिफर कर दिया था। क्योंकि गर्भवती महिला के पहले से ही ऑपरेशन से बच्चा हुआ था। इसलिए ऑपरेशन से ही प्रसव हो पाता। काफी देर अस्पताल में मरीज और उसके तीमारदार एंबुलेंस आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच महिला की मौत हो गई। सीएमओ ने जांच रिपोर्ट मांगी है।

संबंधित समाचार