उन्नाव: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के समदपुर हरदास गांव के बाहर बिजली विभाग की लापवाही से लटक रहे ग्यारह हजार लाईन के झूलते तार में युवक की गर्दन छू गई। जिससे युवक की चिपक कर मौत हो गयी। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आनन फानन मोहान औरास …

उन्नाव। उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के समदपुर हरदास गांव के बाहर बिजली विभाग की लापवाही से लटक रहे ग्यारह हजार लाईन के झूलते तार में युवक की गर्दन छू गई। जिससे युवक की चिपक कर मौत हो गयी। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आनन फानन मोहान औरास मार्ग पर वाहन खड़े करने के बाद जाम लगा दिया। विधायक, सांसद, बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।

गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने 5 लाख रुपये का मुआवजा सहित जेई व एसडीओ तथा एक्सइएन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे एसड़ीएम सीओ पूर्व विधायक , ब्लाक प्रमुख पति पहुंचकर जाम लगाए ग्रमीणो को समझाया। जिस पर 2 लाख आरटीजीएस से मृतक की पत्नी के खाते में भेजा गया। उसके बाद आक्रोशित परिजन शांत हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के समदपुर हरदास गांव के बाहर तालाब के किनारे आम के पेड़ को पोल बनाकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने ग्यारह हजार लाइन को जोड दिया था। षुक्रवार सुबह करीब 11 बजे संजय विश्वकर्मा 36 पुत्र लक्ष्मी शंकर विष्वकर्मा गांव स्थित तालाब किनारे आम के पेड़ के पास लटक रहे ग्यारह हजार लाइन की चपेट में गर्दन आ जाने से झुलस गया। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक उसकीे घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

युवक की मौत से परिजनों व ग्रामीणों मेें कोहराम मच गया। आक्रोषित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर षव रखकर मोहान औरास मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे 6 घण्टे जाम लगा रहा। और यातायात बाधित हो गया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम प्रदीप वर्मा ,सीओ राजकुमार शुक्ला कोतवाली प्रभारी अजय राज वर्मा ने म्रतक के परिजनों को समझाबुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नही हुए।

ग्रामीण का कहना था कि तत्काल 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व विद्युत विभाग के जेई एसडीओ एक्सइंन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाने पर अड़े रहे। घटना स्थल पर पूर्व विधायक राधे लाल रावत, ब्लाक प्रमुख पति धीरेंद्र, विजय शर्मा ने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। एसडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि विधुत विभाग ने 2 लाख रुपये मृतक की पत्नी के खाते में आरटीजीएस करवा दिया है, शेष धनराषि बाद में दी जाएगी। मृतक के दो बच्चे है जिनमें प्रिंस 13 वर्ष तथा बेटी भावना 8 वर्ष की है। बेटे की मौत से मां माया देवी पत्नी मंजू व परिजन रो रोकर बेहाल है।

संबंधित समाचार