बरेली: मजदूरों ने सबसे पहले देखा था मां-बेटी का शव, पति पर गहराया शक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरीदपुर/बरेली, अमृत विचार। मोहल्ला परा पुराना रामलीला के पास एक मकान में मां-बेटी के शव मिलने के मामले में पुलिस का शक पति पर गहरा रहा है। वहीं आरोपी पर उसकी सास ने जहर देकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का …

फरीदपुर/बरेली, अमृत विचार। मोहल्ला परा पुराना रामलीला के पास एक मकान में मां-बेटी के शव मिलने के मामले में पुलिस का शक पति पर गहरा रहा है। वहीं आरोपी पर उसकी सास ने जहर देकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।

मोहल्ला परा निवासी मुकेश शर्मा के घर में उनकी पत्नी कल्पना शर्मा उर्फ निधि (37) और बेटी हर्षिता शर्मा का शव शुक्रवार दोपहर को मिला। मुकेश के पड़ोस में उसके भाई का घर बन रहा है। शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री व मजदूर काम कर रहे थे। पानी के लिये मुकेश के घर से पाइप लिया गया। मिस्त्री जब मोटर बंद करने गये तो उन्होंने बरामदे में हर्षिता का शव पड़ा देखा। उनकी सूचना पर मुकेश घर पहुंचे।

वहीं, सूचना पर पहुंची कल्पना की मां ने दामाद मुकेश पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुये हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लिया। पुलिस का शक मुकेश पर गहरा रहा है। वहीं घटना के समय मुकेश का बेटा लवी भी घर पर नहीं था।

संबंधित समाचार