लखनऊ: चार दिन से लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हसनगंज खदरा से लापता हुए 30 वर्षीय टैम्पो चालक की लाश मध्य प्रदेश के ग्वाहलियर हाईवे पर मिलने की सूचना के बाद मृतक के भाई ने लखनऊ के मड़ियाव थाने की पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए हत्या की बात कही है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर हाईवे पर …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हसनगंज खदरा से लापता हुए 30 वर्षीय टैम्पो चालक की लाश मध्य प्रदेश के ग्वाहलियर हाईवे पर मिलने की सूचना के बाद मृतक के भाई ने लखनऊ के मड़ियाव थाने की पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए हत्या की बात कही है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर हाईवे पर आज पुरानी बांसमंडी खदरा हसनगंज के रहने वाले 30 वर्षीय इम्तियाज खान की लाश मिलने की खबर जब उसके घर वालों को हसनगंज पुलिस के द्वारा दी गई तो उसके घर पर कोहराम मच गया।

इन्स्पेक्टर हसनगंज यशकान्त सिंह का कहना है कि ग्वालियर पुलिस के द्वारा हमे बताया गया है कि इम्तियाज की मौत सड़क हादसे मे हुई है उनका कहना है कि इम्तियाज की गुमशुदगी की रिपोर्ट हसनगंज थाने मे दर्ज थी। खदरा हसनगंज के रहने वाले इम्तियाज के बड़े भाई मुशर्रफ का आरोप है कि 23 जुलाई की रात उनका भाई इम्तियाज मडियाव के केशव नगर मे कमलेश कुमारी उर्फ भौजी की पंचर की दुकान पर सो रहा था तभी इम्तियाज के ऊपर टैम्पो चालक बिहारी उर्फ कुर्बान ने लोहे की रिंन्च से हमला किया था।

मुशर्रफ के अनुसार इम्तियाज के सर पर 23 टांके लगे थे। मुशर्रफ के अनुसार इम्तियाज ने मड़ियाव थाने पहुंच कर बिहारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी लेकिन मड़ियाव पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की उनका कहना है कि उनके भाई इम्तियाज ने मड़ियाव थाने के कई चक्कर काटे लेकिन मडिय़ाव पुलिस ने उसकी सुनवाई नही कि और इसी महीने की 9 तारीख को अचानक इम्तियाज गायब हो गया तो इम्तियाज की बहन रूबीना ने हसनगंज थाने मे उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी ।

हसनगंज पुलिस गुम हुए इम्तियाज की तलाश ही कर रही थी कि आज हसनगंज पुलिस से ग्वालियर पुलिस ने सम्पर्क कर बताया कि इम्तियाज की हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई है। इम्तिययाज की मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो वहा कोहराम मच गया मृतक इम्तियाज के भाई मुशर्रफ ने मडियाव पुलिस पर आरोपो की बौछार करते हुए कहा कि मड़ियाव पुलिस अगर उनके भाई पर हमला करने वाले बिहारी उर्फ कुर्बान के खिलाफ कार्यवाही कर देती तो आज उसका भाई जिन्दा होता उन्होंने इम्तियाज की मौत को हत्या बताया है।

इस सम्बन्ध मे एसीपी अलीगंज का कहना है कि हसनगंज थाने मे अगर गुमशुदगी दर्ज है तो हसनगंज पलिस कार्यवाही करेगी और परिजनों के बयान लिए जाएगे इम्तियाज की हत्या हुई है या हादसे में उकी मौत हुई है ये जॉच मे पता चल जाएगा। इम्तियाज के भाई मुशर्रफ के द्वारा मडियांव पुलिस पर कार्यवाही न किए जाने के आरोप की जानकारी के लिए जब संवाददाता के द्वारा इन्स्पेक्टर मडिय़ाव के सीयूजी मोबाईल पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने दो बार संवाददाता की काल ही रिसीव नहीं किया।

जबकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का स्पष्ट आदेश है कि सीयूजी नम्बर पर आने वाली काल को प्रमुख्ता के साथ रिसीव किया जाए। इम्तियाज की मध्य प्रदेश के ग्वालियर मे शव मिलने की सूचना के बाद उसके परिजन मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो रहे है। यहां बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि लखनऊ का टैम्पो चालक इम्तियाज घायल अवस्था मे मध्य प्रदेश कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई वो सड़क हादसे का शिकार हुआ या वो किसी साजिश का शिकार हुआ ये तो इम्तियाज की गुमशुदगी के मुकदमे की जॉच में ही स्पष्ट होगा।

संबंधित समाचार