बीएचयू का दावा, वैक्सीनेशन से अब महिलाओं में रिएक्शन होने की संभावना ज्यादा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने अपनी रिसर्च में ये बात सामने लाई कि कोरोना वैक्सीन के रिएक्शन की आशंका महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलेगी। आपको बता दें, जैसे ही वैक्सीन के रिएक्शन की शिकायतें मिली थी, तुरंत बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने रिसर्च शुरु कर दी। इस रिसर्च में बताया गया …

वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने अपनी रिसर्च में ये बात सामने लाई कि कोरोना वैक्सीन के रिएक्शन की आशंका महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलेगी। आपको बता दें, जैसे ही वैक्सीन के रिएक्शन की शिकायतें मिली थी, तुरंत बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने रिसर्च शुरु कर दी। इस रिसर्च में बताया गया कि रिएक्टो जेनेसिटी का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर हुआ है।

विदेशी वैक्सीन में सबसे ज्यादा रिएक्टो जेनेसिटी कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वाले 800 स्वास्थ्य कर्मियों पर रिसर्च के दौरान अध्ययन किया गया। इसमें दखा गया कि 60 से 80% तक रिएक्टो जेनेसिटी है। इसमें भी महिलाओं में रिएक्शन की शिकायत ज्यादा मिली है। जबकि भारत में बनी वैक्सीन में ये महज 40% ही है।

40% लोगों में कम लक्षण देखने को मिले

बता दें, बीएचयू में 800 स्वास्थ्य कर्मियों पर हुए रिसर्च में 40% लोगों में हल्के लक्षण मिले, इसके बाद वो पूरी तरह स्वस्थ हो गए। अभी इस रिसर्च के आखिरी रिजल्ट आने में करीब 1 साल लगेगा।साथ ही साथ आपको ये भी बता दें, प्रदेश में अब तक 5.64 करोड़ से ज्यादा लोगों के वैक्सीनेशन हो गया है।

संबंधित समाचार