मुजफ्फरनगर: भाजपा विधायक के काफिले पर पथराव, बाल-बाल बचे, मौके पर तनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली में आज शनिवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक उमेश मलिक के काफिला पर कुछ आरजकत्तवों ने हमला कर दिया। हमले को दौरान विधायक के गाड़े के कांच टूट गए। गनीमत रही हमले में विधायक मुकेश मलिक बाल-बाल बच गए। भाजपा विधायक पर यह हमला उस …

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली में आज शनिवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक उमेश मलिक के काफिला पर कुछ आरजकत्तवों ने हमला कर दिया। हमले को दौरान विधायक के गाड़े के कांच टूट गए। गनीमत रही हमले में विधायक मुकेश मलिक बाल-बाल बच गए। भाजपा विधायक पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वे जिले बुढ़ाना से एक किसान को संबोधित करके लौट रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक जब भाजपा विधायक मुकेश मलिक किसान पंचायत को संबोधित करके वापस लौट रहे थे इसी दौरान अचानक से लोगों ने उनके काफिला को घेर लिया और ईंट, पत्थर व किचड़ फेंकने लगे। इस दौरान उनके गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। गनीमत रही की गाड़ी में बैठे भाजपा विधायक बाल-बाल बच गए।

इस घटना के बाद सिसौली में भाकियू और भाजपा कार्यकर्ताओं की बीच टकराव की स्थिति बन गई है। जिसे देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विधायक की गाड़ी पर कालिख पोतने और पथराव की वीडियो सोसल मीडिया मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

संबंधित समाचार