लखनऊ: कांग्रेस सांसद ने योगी सरकार के इस मॉडल की तारीफ, कहा…
लखनऊ। कानून व्यवस्था और खासकर महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की ठोस कार्रवाई पर अब कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने भी मुहर लगा दी है। उनकी अध्यक्षता वाली गृह मंत्रालय की पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में महिला व बाल सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार की जमकर तारीफ की है। यूपीए सरकार में …
लखनऊ। कानून व्यवस्था और खासकर महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की ठोस कार्रवाई पर अब कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने भी मुहर लगा दी है। उनकी अध्यक्षता वाली गृह मंत्रालय की पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में महिला व बाल सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार की जमकर तारीफ की है। यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे सांसद आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति ने महिला सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार के कदमों को सराहा है।
महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए योगी मॉडल को बेहतर बताया है। रिपोर्ट में कहा गया कि हिंसा का शिकार महिलाओं की मदद के लिए विभिन्न विभागों का समन्वय कर सिंगल विंडो प्रणाली का निर्माण कर प्रदेश सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। समिति ने अन्य राज्यों को भी महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए इस तरह की प्रणाली विकसित करने की सिफारिश की है।
एक लाख से ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ
प्रदेश सरकार ने सभी जिले में ‘वन स्टॉप सेंटर्स’ की स्थापना कर रखी है, ताकि हिंसा से पीड़ित महिलाओं को जल्द से जल्द इन्साफ दिलाया जा सके। इस पहल से अब तक 1,04,859 महिलाओं को लाभ मिला है। इन सेंटर्स में अस्थायी शेल्टर और मानसिक काउंसिलिंग से लेकर कानूनी सहायता व मेडिकल उपचार की भी व्यवस्था की जाती है।
