बरेली: एनजीओ के माध्यम से गांव के विकास को देनी होगी गति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जिला विकास प्रबन्धक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा शनिवार को ग्राम परातासपुर में विभिन्न एनजीओ की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नाबार्ड के द्वारा संचालित कृषि और ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को लेकर परिचर्चा हुई। बिथरीचैनपुर और फरीदपुर ब्लाक के एसएचजी समूहों के …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जिला विकास प्रबन्धक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा शनिवार को ग्राम परातासपुर में विभिन्न एनजीओ की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नाबार्ड के द्वारा संचालित कृषि और ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को लेकर परिचर्चा हुई। बिथरीचैनपुर और फरीदपुर ब्लाक के एसएचजी समूहों के 150 महिला सदस्यों को हस्त निर्मित उत्पाद व फूड प्रोसेसिंग पर आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया।

सभी को जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीडीएम ने कहा कि एनजीओ की पहुंच गांव-गांव तक है और इनके द्वारा ग्रामीण विकास के कार्यों को गति दिया जा सकता है। नाबार्ड द्वारा संचालित कार्यक्रमों में आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम (एर्लइडीपी) पर विस्तार से परिचर्चा हुई।

उन्होंने कहा पीएम के वोकल फॉर लोकल एवं नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के सपने का साकार बनाने के लिए नाबार्ड के सहयोग से प्रतिभागियों द्वारा तैयार उत्पादों की दो इकाईयां स्थापित की गईं। जिलाधिकारी ने नाबार्ड के अधिकारियों को स्वीकृत योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।

इस कार्यशाला में एसएसपी रोहित सिंह साजवाण, पीडी डीआरडीए तेजवंत सिंह, आशा किरण, राकेश सिसौदिया, रूबी, प्रेमांजलि आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने अनुभव भी साझा किए और इस तरह के आयोजन की आवश्यकता पर भी बल दिया।

संबंधित समाचार