बरेली: मासूम ने पुलिस को बताया- चाचा ने मारा था मां के सिर पर डंडा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रात को देवर ने अपनी भाभी के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे महिला की मौत हो गई। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। छह वर्ष की मासूम ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुभाषनगर के मणिनाथ में स्थित शांति विहार …

बरेली, अमृत विचार। रात को देवर ने अपनी भाभी के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे महिला की मौत हो गई। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। छह वर्ष की मासूम ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुभाषनगर के मणिनाथ में स्थित शांति विहार में देवर ने रात को अपनी भाभी के सर पर डंडे से हमला कर दिया। हमले के बाद महिला की मौत हो गई और मौका देखते ही आरोपी फरार हो गया। छह वर्षीय बच्ची ने पुलिस को घटना के बारे में बताया कि कैसे उसके चाचा ने मां पर हमला किया था। जानकारी के अनुसार महिला का पति कासगंज में काम करता है।

संबंधित समाचार