कन्नौज: सांसद ने किया ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ, कहा- तीसरी लहर से निपटने के लिए…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कन्नौज ऑक्सीजन प्लांट का सांसद सुब्रत पाठक ने फीता काट कर शुभारंभ किया गया। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में जनपद के प्रथम ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ फीता काटकर सांसद सुब्रत पाठक ने किया पूजा विधि के उपरांत ऑक्सीजन प्लांट को संचालित किया एवं बताया कि यदि जनपद …

कन्नौज। कन्नौज ऑक्सीजन प्लांट का सांसद सुब्रत पाठक ने फीता काट कर शुभारंभ किया गया। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में जनपद के प्रथम ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ फीता काटकर सांसद सुब्रत पाठक ने किया पूजा विधि के उपरांत ऑक्सीजन प्लांट को संचालित किया एवं बताया कि यदि जनपद में कोविड-19 की तीसरी लहर आती है तो हम सभी उसके लिए पूर्ण तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्लांट के माध्यम से हम 100 बेड को पूर्ण ऑक्सीजन सप्लाई मुहैया करा सकते हैं। जिला अस्पताल के मेटरनिटी विंग में उपस्थित प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत फल वितरण कार्यक्रम भी किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा नरेन्द्र राजपूत एवं अन्य विशिष्ठ गणों द्वारा भी फल वितरण किया गया। इसके उपरांत सांसद द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप में भी प्रतिभाग किया। जहां ब्लड डोनेशन कैंप में विभिन्न व्यक्तियों द्वारा ब्लड डोनेट किया गया।

कार्यक्रम में डीएम राकेश कुमार मिश्रा अपर गजेंद्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी आर एन सिंह ,जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक शक्ति बसु सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा l अपर जिला अधिकारी गजेंद्र कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर ब्लड डोनेशन किया।

संबंधित समाचार